शिक्षकों के लिए विद्यार्थियों ने रोकी राह-video
बूंदी. नीमकाखेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के अभाव में शुक्रवार सुबह सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों से समझाइश की, लेकिन गुस्साए विद्यार्थी नहीं माने और नारेबाजी करते हुए शिक्षक लगाने की मांग करते रहे।
अधिकारी आता हुआ नहीं देख विद्यार्थी टेंट लगा कर बैठ गए। सूचना पर करीब 4 घंटे बाद उपखंड अधिकारी, शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और एक महीने के अंदर शिक्षक लगाने की बात पर विद्यार्थी माने और जाम हटाया। जाम के दौरान सडक़ के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।