16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

तिरंगे में लिपट कर आया जांबाज, पंचतत्व में हुआ विलीन-video

हिण्डोली उपखण्ड के छाबडिय़ों का नयागांव के मजरा हनुमानपुरा निवासी 26 वर्षीय शहीद सैनिक की अंतिम यात्रा में मंगलवार को ग्रामवासी उमड़े।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 25, 2023

तिरंगे में लिपट कर आया जांबाज, पंचतत्व में हुआ विलीन-video
गोठड़ा. हिण्डोली उपखण्ड के छाबडिय़ों का नयागांव के मजरा हनुमानपुरा निवासी 26 वर्षीय शहीद सैनिक की अंतिम यात्रा में मंगलवार को ग्रामवासी उमड़े। इस दौरान हर आंख नम थी। शहीद कालू लाल नागर अमर रहे के नारे गूंजते रहे। गांव में ग्रामीणों ने चूल्हे नहीं जलाए। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, ग्रामीण शामिल हुए। शहीद सैनिक कालू लाल नागर का शव हिण्डोली पहुंचा। हिण्डोली पंचायत समिति के सामने स्थित शहीद स्मारक से राजकीय सम्मान के साथ सेना के वाहन में शव की अंतिम यात्रा रवाना हुई। पैतृक गांव पहुंचने पर घर पर शव को दर्शनों के लिए रखा। जहां पर परिजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

बाद में श्मशान के लिए शवयात्रा रवाना हुई। इस दौरान 5114 बटालियन के सीईओ, राज्य मंत्री अशोक चांदना, पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर, जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, उपखंड अधिकारी राहुल कुमार मल्होत्रा, तहसीलदार पवन मुंदडा, पुलिस उपाधीक्षक सज्जन सिंह राठौड़, थाना प्रभारी रमेश चंद मेरोठा, एबीवीपी के संयोजक विक्रम ङ्क्षसह हाडा,भाजपा नेता ओमेंद्र ङ्क्षसह हाडा, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पोखर लाल नागर, सरपंच सीमा बैरवा आदि ने पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की।

यह है मामला
शहीद कालू लाल नागर शनिवार को पश्चिम बंगाल के पानागढ़ क्षेत्र में ड्यूटी करते समय सेना के वाहन का टायर फटने से मौत हो गई थी। मृतक कालू लाल नागर का शव सोमवार रात हिण्डोली पहुंचा। जहां से राजकीय सम्मान के साथ सेना के वाहन में मृतक कालू लाल नागर के शव को रखकर पंचायत समिति के सामने स्थित शहीद स्मारक पर हिण्डोली के ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी। पैतृक गांव हनुमानपुरा पहुंचने पर ग्रामीणों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद को अंतिम विदाई दी। गांव के पास ही श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद कालू लाल नागर की पार्थिव देह को भाई ओमप्रकाश नागर ने मुखाग्नि दी।
जगह-जगह की पुष्पांजलि अर्पित

शहीद कालू लाल नागर की शव यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी से होते हुए ग्राम मेण्डी में पहुंची जहां पर सरपंच के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसी प्रकार ग्राम गोठड़ा, रोणिजा, कुम्हरला बालाजी आदि गांवों में ग्रामवासियों ने पुष्प अर्पित कर शहीद को अंतिम विदाई दी।

गांव वासियों ने दी अंतिम विदाई
जैसे ही शहीद सैनिक कालू लाल नागर का शव गांव में पहुंचा तो उनकी एक झलक पाने एवं श्रद्धांजलि देने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्रामीणों की आंखों में आंसू थे। अपने गांव के लाल को श्रद्धांजलि अंतिम विदाई दी।

पत्नी बेसुध, पिता सदमे में
आखिरकार कालू लाल नागर की मौत की खबर जब पत्ïनी टीना नागर को दी तो पत्नी जोर-जोर से विलाप करने लगी बाद में वह बेसुध हो गई। पिता दुर्गा लाल भी गहरे सदमे में चले गए। नागर के दो भाई, पिता, माता एवं भाभी को संभालने में लगे थे।