16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर तीन घंटे तक लगाया जाम-video

शहर में सुबह 10 बजे बायपास रोड से लेकर सूर्यमल मिश्रण चौराहे तक क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण की मांग को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जाम लगा कर प्रदर्शन किया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Aug 08, 2023

क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर तीन घंटे तक लगाया जाम-video
बूंदी. शहर में सुबह 10 बजे बायपास रोड से लेकर सूर्यमल मिश्रण चौराहे तक क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण की मांग को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जाम लगा कर प्रदर्शन किया। भाजपा नेता प्रदेश सह संयोजक गौरव शर्मा के नेतृत्व में बायपास रोड से लेकर चौराहे तक के दुकानदारों ने रोड पर तीन घंटे तक जाम लगा विरोध प्रदर्शन किया।

युवकों व कार्यकर्ताओं के सड़क पर बैठने के कुछ देर बाद ही दुकानदारों ने दुकानों के शटर डाउन कर दिए और दुकानें बंद करके सड़क पर आकर बैठ गए। सड़क पर बैठे व्यापारियों ने राज्य सरकार व नगर परिषद के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन स्थल पर भाजपाइयों का जमा होना शुरू हुआ भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष महावीर खंगार, पार्षद संजय भूटानी, जिला प्रवक्ता निर्मल मालव, व्यापार संघ अध्यक्ष निरंजन ङ्क्षजदल, पप्पू सैनी, अभिषेक यादव, लक्की सैनी आदि उपस्थित रहे।

सड़क पर जाम के बाद काफी समय तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर युवाओं ने आक्रोश व्यक्त कर सड़क पर जगह-जगह टायर जला दिए। ढाई घंटे बाद नगर परिषद आयुक्त एवं अधिकारी पहुंचे, जिन्हें लोगों व युवाओं ने खरी खोटी सुनाई।