17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व को मिली बाघिन-video

मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में लम्बे समय से टाइग्रेस का इंंतजार किया जा रहा था।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Aug 09, 2023

मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व को मिली बाघिन-video
डाबी. मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में लम्बे समय से टाइग्रेस का इंंतजार किया जा रहा था। मई में बाघिन एमटी-4 की मौत के बाद से बाघ एमटी-5 अकेला था। बुधवार दोपहर 2.30 बजे टी-2301 को फलोदी रेंज से एनटीसीए की एसओपी की पालना करते हुए सफलतापूर्वक ट्रेंकुलाइज किया गया। रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान से टी-2301 को ट्रेंकुलाइज कर मुकंदरा हिल्स टाईगर रिजर्व में स्थानांतरित किया गया।

वन विभाग की टीम टी-2301 को मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व कोटा लेकर पहुंची। मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व के उपवन संरक्षक बीजो जॉय ने बताया कि बाघिन की शिफ्टिंग को लेकर प्रयास किए जा रहे थे। बाघिन टी-2301 को आज रणथंभौर टाइगर रिजर्व से ट्रांसलोकेशन कर मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के शेलजर एरिया के सॉफ्ट इनक्लोजर में 8 बजकर 26 मिनट पर छोड़ा गया। पशु चिकित्सक एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी के नेतृत्व में मॉनिटरिंग की जा रही है।