16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल शुरू-video

कस्बे में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक का आगाज तेजाजी रंगमंच पर हुआ।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Aug 17, 2023

ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल शुरू-video
हिण्डोली. कस्बे में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक का आगाज तेजाजी रंगमंच पर हुआ। यहां पर 11 बजे प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी कुलदीप सिंह शेखावत रहे। समारोह की अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेज कंवर ने की, अतिथि पुलिस उपअधीक्षक सज्जन सिंह राठौड़, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र व्यास, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओम गोस्वामी मौजूद रहे।

इस दौरान उपखंड अधिकारी व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने ध्वजारोहण कर ग्रामीण ओलंपिक का आगाज किया। इस दौरान मुख्य अतिथि शेखावत ने कहा कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों से गांव में छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आ रही है। पहले के समय में खेलों को तवज्जो नहीं दी जाती थी, लेकिन इस बार खेलों को बढ़ा चढ़ाकर तवज्जो दी जा रही है। खेलोगे कूदोगे बनोगे नवाब का उदाहरण देते हुए कहा कि जो अच्छे खिलाड़ी हैं, उन्हें सरकारी नौकरियां देने में भी पीछे नहीं है।

तेज कंवर ने कहा कि शिक्षा विभाग की आज ग्रामीण शहरी ओलंपिक की जिम्मेदारी लिए हुए हैं। ऐसे में प्रदेश में शिक्षा विभाग का महत्व बढ़ रहा है। उन्होंने खिलाडिय़ों से कहा कि वे खेल की भावना से खेले एवं सभी शारीरिक शिक्षकों से टीम भावना से काम करने की जरूरत बताई। इस दौरान ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनीता मीणा, ब्लॉक आरपी योगेश शर्मा ने प्रतिवेदन पढकऱ सुनाया। वही वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक व ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के निर्णायक शिवराज खींची ने कहा कि 5 दिवसीय ग्रामीण ओलंपिक को भव्य रूप दे ताकि क्षेत्र व बूंदी जिले का नाम रोशन हो सके। इस दौरान अतिथियों ने छात्रों को खेल की शपथ दिलाई। यहां पर ब्लॉक स्तर से सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राएं महिला पुरुष खेल के लिए आए। इस दौरान प्रधानाचार्य नर्मदा मुराडिया, लक्ष्मण सिंह मीणा, बजरंग लाल प्रतिहार, रंजीत खींची, लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रदीप बाहेती, पूरन सिंह सहित कहीं लोग मौजूद रहे।

तीन मैदानों में हो रहे हैं मैच
निर्णायक शिवराज खींची व ब्लॉक आरपी योगेश शर्मा ने बताया कि यहां पर खो-खो रस्साकशी के मैच तेजाजी की पाल भाग पर स्थित मैदान में, फुटबॉल मॉडल स्कूल में एवं क्रिकेट व कुछ मैच देव गुर्जर छात्रावास में आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला प्रमुख ने किया उद्घाटन
नैनवां. ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनवां के मैदान में शुभारम्भ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर थी। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रेम बाई ने की। विशिष्ट अतिथि उपखण्ड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर उपखंड अधिकारी, नायब तहसीलदार बालकृष्ण भट्ट व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हुकमचन्द मीणा थे।

कार्यक्रम की सदस्य सचिव व विकास अधिकारी डॉ. सरोज बैरवा व प्रतियोगिता संयोजक विभा गौतम ने बताया कि ओलंपिक खेलों का आयोजन दो मैदानों राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनवा तथा रविंद्र बाल निकेतन नैनवा के मैदानो में करवाया जा रहा है। जिला प्रमुख ने प्रतियोगिता का ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। खिलाडिय़ों को शपथ दिलवाई। संचालन वर्षा शाह ने किया। प्रधानाचार्य विभा गौतम, पूर्व प्रधान श्योपाल मीणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मराज मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे।