15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: अतिक्रमण मुक्त कराया विद्यालय परिसर, भूमि विद्यालय प्रशासन को सम्भलाई

प्रशासन ने सोमवार को उपखण्ड की बालापुरा ग्राम पंचायत के हीरापुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय को अतिक्रमण मुक्त कर दिया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 20, 2023

video: अतिक्रमण मुक्त कराया विद्यालय परिसर, भूमि विद्यालय प्रशासन को सम्भलाई
नैनवां. प्रशासन ने सोमवार को उपखण्ड की बालापुरा ग्राम पंचायत के हीरापुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय को अतिक्रमण मुक्त कर दिया। तहसीलदार महेशचन्द्र शर्मा, कानूनगो ललितमोहन, पटवारी बलराम नागर, ग्राम विकास अधिकारी, नैनवां थाने का पुलिस जाप्ता बुलडोजर लेकर दोपहर को अतिक्रमण हटाने पहुंचे। विद्यालय प्रशासन की मौजूदगी में शाम तक कार्रवाई कर बुलडोजर से विद्यालय परिसर का सभी तरह का पूरा अतिक्रमण हटाकर भूमि को विद्यालय प्रशासन को सुपुर्द कर दिया।

पत्रिका ने उजागर किए विद्यालय के हाल
अतिक्रमणों के कारण हीरापुर गांव का उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर मवेशियों का बाड़ा बना हुआ था। अतिक्रमियों ने टाटी लगाकर विद्यालय परिसर के गेट व शौचालय की सुविधाओं तक को बंद कर रखा था। बच्चों व शिक्षकों को बगल वाले गेट से ही विद्यालय में आना-जाना पड़ रहा था।

विद्यालय प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए एक वर्ष से कई बार उच्चाधिकारियों व ग्राम पंचायत को लिख चुके थे। गांव के ही कुछ प्रभावशाली लोगों ने विद्यालय को आवंटित भूमि पर अतिक्रमण कर बाड़े बनाकर उनमें अपने मवेशियों को बांध रहे थे। और वही पर कंडे भी थाप रखे थे विद्यालय का गेट तक बंद कर रखा था।

विद्यालय के चारों और गोबर की रेवडिय़ां डालने से गंदगी हो रही है। भूमि पर बने तीन कमरों व बरामदें को छोडकऱ बाकी पूरी भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था। विद्यालय का एक गेट व शौचालय भी बंद पड़ा था। विद्यालय के इन हालातों को लेकर राजस्थान पत्रिका ने शिक्षा का मंदिर अतिक्रमण की जकड़ में व प्रशासन ने नही हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों ने जाम लगाया शीर्षक से खबरें प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था।

तहसीलदार का कहना
तहसीलदार महेशचन्द्र शर्मा ने बताया कि विद्यालय परिसर का पूरा अतिक्रमण हटाकर विद्यालय को अतिक्रमण मुक्त करवाने के बाद भूमि विद्यालय प्रशासन को सम्भला दी। अन्य विद्यालयों को भी अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए योजना बनाकर अभियान चलाया जाएगा।