16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: नायक तो बारात लेकर पहुंचे, नायिका की नहीं आई बारात

नायक पक्ष तो बारात लेकर पहुंच गया लेकिन नायिका की बारात नही आने से हडूडा के नायक व नायिका के विवाह की रस्म नही हो पाई।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 08, 2023

video: नायक तो बारात लेकर पहुंचे, नायिका की नहीं आई बारात
– हडूडा में नही हो पाई विवाह की रस्म
– देखने के लिए उमड़े कस्बावासी
नैनवां. नायक पक्ष तो बारात लेकर पहुंच गया लेकिन नायिका की बारात नही आने से हडूडा के नायक व नायिका के विवाह की रस्म नही हो पाई। कस्बे के बीच स्थित झंडे की गली चौराहा पर हडूडा के नायक व नायिका के विवाह की रस्म के लोकानुरंजन आयोजन किया जाता रहा है। एक सदी से होते आ रहे आयोजन को अंजाम देने के लिए नैनवां दो पक्षों में बंट जाता है। उत्तर दिशा में बसे कस्बे के लोग नायक मालदेव व दक्षिण दिशा में बसे नायिका मालदेवनी के पक्ष में बंट जाते है।

नायक-नायिका के विवाह की रस्म के लिए दोनों और से बारातें आयोजन स्थल पर पहुंचती रही है। लोकानुरंजन परम्परा वाली रस्म अदायगी के लिए उत्तर दिशा में बसे नायक पक्ष के लोग तो साढ़े पांच बजे नायक मालदेव की बारात लेकर आए जबकि नायिका पक्ष के लोग आयोजन में शामिल नहीं होने से नायिका की बारात लेकर नहीं आए।

नायक पक्ष के लोग तो तैयारी के साथ नायक-नायिका के विवाह की रस्म के लिए नायक दूल्हा को ऊंट पर बैठा बैण्ड की धुन पर लोक नृत्यों की धमाल मचाते बारात लेकर आयोजन स्थल पर पहुंच गए। लेकिन नायिका पक्ष के लोगों द्वारा आयोजन से किनारा कर लेने से नायिका की बारात लेकर नहीं पहुंचे। नायक पक्ष के लोग कुछ देर नायिका की बारात आने का इंतजार करते रहे। नायिका की बारात नही आई तो नायक पक्ष के लोग कुछ देर फूहड़ प्रदर्शन कर नायक की बारात को लेकर लौट गए।

देखने उमड़े…..
हडूडा के आयोजन को देखने के लिए कस्बे के लोग उमड़े रहे। हडूडा स्थल पर सदर बाजार की दुकानों की छतें व थड़े दर्शकों से अटे पड़े थे। तीसरी मंजिलों तक कि छतों तक दर्शक बैठे थे। कानून व्यवस्था पर निगरानी के लिए थानाधिकारी सुभाषचन्द्र शर्मा, एएसआई लादूसिंह, राजेन्द्रसिंह, देवलाल, शंकरलाल यादव मय जाप्ते के मौजूद रहे।