Bundi closed market: चोरियों पर नही लगा अंकुश तो स्वैच्छिक बंद रहे बाजार-video
कापरेन. शहर में पिछले एक माह से लगातार हो रही चोरी की वारदातों और चोर, बदमाशों की अब तक गिरफ्तारी नही होने से नाराज शहरवासियों, व्यापारियों के आव्हान पर रविवार को कस्बे के बाजार स्वैच्छिक़ बंद रहे।
शनिवार को संयुक्त व्यापार संघ, विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सार्वजनिक मुनादी करवाई जाने के बाद रविवार को सुबह व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।
रविवार को आवश्यक सेवाओं मेडिकल, दूध डेयरी, क्ïिलनिकों आदि को छोडकऱ अन्य दुकानें सम्पूर्ण बन्द रही। लोगो ने स्वत: दुकानें नही खोल कर चोरो, बदमाशों के खिलाफ अब तक पुलिस कार्यवाही नही होने और गिरफ्तारी नही होने पर कड़ा विरोध प्रकट किया। बीते एक माह से हो रही चोरी की घटनाओं से कस्बेवासियों में गहरा रोष व्याप्त है वही दहशत का माहौल बना हुआ है। एक माह गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नही लगा है। शहर में दिनों दिन बढ़ती चोरी व अपराध को लेकर संयुक्त व्यापार संघ ने आज बाजार बंद का आव्हान किया था।
इससे पूर्व जिला कलक्टर को भी चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं अपराधों पर लगाम लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जा चुका है। बाजार बंद को लेकर शनिवार को व्यापारियों एवं पुलिस प्रशासन के बीच चार घंटे की वार्ता हुई। लेकिन आमजन के आक्रोश को देखते हुए व्यापारियों ने शाम को मुनादी करवाकर बंद का आव्हान किया। रविवार सुबह से बाजार बंद रहे। पुलिस प्रशासन शहर में घूमकर गश्त करता रहा।