14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Bundi big news: निर्माणाधीन भवन ढहा, 6 जने घायल, चार को गंभीर स्थिति में किया बूंदी रैफर

कस्बे के बूंदी रोड स्थित हायर सैकण्डरी स्कूल के पास में एक निर्माणाधीन भवन के गिरने से वहां कार्य कर रहे 6 श्रमिक घायल हो गए। भवन का काम दूसरी मंजिल पर चल रहा था।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Aug 10, 2022

Bundi big news: निर्माणाधीन भवन ढहा, 6 जने घायल, चार को गंभीर स्थिति में किया बूंदी रैफर-video
बचाव कार्य के दौरान पुलिस उपाधीक्षक व थानाधिकारी भी हुए चोटिल

नैनवां(बूंदी). कस्बे के बूंदी रोड स्थित हायर सैकण्डरी स्कूल के पास में एक निर्माणाधीन भवन के गिरने से वहां कार्य कर रहे 6 श्रमिक घायल हो गए। भवन का काम दूसरी मंजिल पर चल रहा था। इस दौरान दूसरी मंजिल में हुआ पूरा निर्माण धराशायी हो गया। इस दौरान यहां छत पर दीवार चुनाई का कार्य कर रहे 9 श्रमिकों में से तीन श्रमिक जान बचाकर भाग गए। शेष 6 श्रमिक ईंटे गिरने से घायल हो गए। तत्काल बचाव कार्य होने से सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें से 4 को गंभीर होने पर बूंदी जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार भवन के दूसरी मंजिल पर हॉल निर्माण किया जा रहा था। यहां छत पर दीवार चुनाई का कार्य चल रहा था। अचानक छत भरभराकर नीचे आ गई। इस दौरान तीन श्रमिक दुगारी निवासी लालचंद, काली उर्फ शिमला बाई निवासी पापोलाई व श्योजी निवासी कीरो का झोपड़ा तो पहले ही बाहर निकल गए, लेकिन 6 श्रमिक श्योराज (30) निवासी दुगारी, रवि (30) निवासी कोरमा, सूरजा बाई (28) निवासी समरावता, कमलेश (25) निवासी समरावता, मुकेश (28) निवासी दुगारी व छीतर लाल (45) निवासी बम्बोरी पर दीवार की ईंटे गिरने से घायल हो गए। इसमें से श्योराज, रवि, सूरजा, कमलेश को बूंदी रैफर किया। वहीं मुकेश व छीतरलाल का नैनवां चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

बचाव कार्य के दौरान टूटी सीढ़ी, पुलिस उपाधीक्षक व थानाधिकारी के आई मामूली चोटें
इधर, बचाव कार्य के दौरान दूसरी मंजिल पर चढऩे के लिए लगाई गई लकड़ी की सीढिय़ों के टूटने से पुलिस उपाधीक्षक योगेश चौधरी व थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह नीचे गिर गए। इससे उनके चोटें आई हैं। दोनों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। गौरतलब है कि थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह का हाल ही में तबादला हुआ है। बुधवार को उनको रिलीव होना था।

एसडीआरएफ की टीम बुलाई
इधर बूंदी से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। टीम यहां मलबे को हटाएगी। हालांकि यहां सभी श्रमिकों को बाहर निकाल लिया है, लेकिन संभावना को देखते हुए यह कार्य एसडीआरएफ की टीम से कराया जा रहा है।