17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Bundi flood situation in villages: नदी के समीपवर्ती गांवों में बाढ के हालात,सेना के जवानों ने संभाला मोर्चा-video

अतिवृष्टि से लगातार बांधों में हो रही पानी की आवक के चलते गांधी सागर व कोटा बैराज से पानी छोडने के बाद नदी के समीपवर्ती गांवों में बाढ के हालात बन गए।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Aug 24, 2022

Bundi flood situation in villages: नदी के समीपवर्ती गांवों में बाढ के हालात,सेना के जवानों ने संभाला मोर्चा-video
बूंदी.नोताडा. अतिवृष्टि से लगातार बांधों में हो रही पानी की आवक के चलते गांधी सागर व कोटा बैराज से पानी छोडने के बाद नदी के समीपवर्ती गांवों में बाढ के हालात बन गए। उधर घाट का बराना केवट बस्ती में पानी फैल गया मंगलवार से ही सरपंच कृष्ण मुरारी मीणा ग्रामीण समाजसेवीयों के साथ लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाने व भोजन पानी की व्यवस्था में जुटे रहे। उधर पुराना चहिंचा में निचली बस्ती में पानी भरने से घरों में पानी भर गया। देईखेडा सरपंच राजकुमार मीणा एएसआई कैलाश सिंह आदि ने रात को ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

उधर माखिदा पंचायत के खाखटा व बहडावली गांव में चारों ओर पानी फैलने के बाद दोनों गांव टापू बन गए। लोग रात से ही करीबन दो सौ टै्रक्टरों की मदद से अपने सामानों को भरकर जीवन बचाने का प्रयास करते नजर आए। सुबह तक भी लगातार पानी की बढ़ोतरी जारी थी।

लोगों के मकान आंखों के सामने ढहते देखकर रुलाई फुट रही थी। देईखेडा थाने का पुलिस जाप्ता व बूंदी से पहुंची एसडीआरएफ की टीमें नाव के माध्यम से लोगों को निकालने में जुटे रहे बहडावली वह खाखटा के लोग गांवों से दूर आकर सडक़ किनारे तम्बू लगाकर बैठे नजर आए। हालांकि दोपहर तक ग्राम पंचायत ने भोजन की व्यवस्था करवाई जहां-जहां लोग रुके हुए थे वहां पहुंच कर लोगों को भोजन करवाया। उधर बगली गांव में निचली बस्ती में पानी भरने से लोग आवश्यक सामनों सहित सडक़ के किनारे पहुंचे और यहां पर टपरिया बनाकर रुके।

बगली गांव के पास दो नदियों का होता है संगम
ग्रामीण सुरेश बैरागी ने बताया की बगली गांव के पास दो नदियों का संगम होता है। यहां पर काली सिंध व चम्बल नदी का संगम होता है गांव के बुजुर्गो के अनुसार इस बार दस फीट पानी अधिक आया है।

भाजपा कार्यकर्ता जुटे राहत कार्यों में
उधर क्षेत्र में बाढ के हालातों को देखते हुए भाजपा लाखेरी ग्रामीण की टीम ने पहुंचकर हालातों का जायजा लेकर क्षेत्रीय विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल व लोकसभा अध्यक्ष के केम्प कार्यालय पर हालातों से अवगत करवाया।

इस दौरान भाजपा लाखेरी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष रामसिंह चौधरी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष हेमंत पालीवाल, महामंत्री छगन सिंह सोलंकी, शोशल मिडिया संयोजक श्याम मीणा, बुथ अध्यक्ष मनोज साहू, मुकेश गुर्जर, आदी ने ग्राम पंचायत की मदद से भोजन मंगवाकर लोगों को भोजन करवाया।