16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: यहां डर के साये में पढ़ने को मजबूर छात्राएं

कस्बे के बीचो बीच रियासतकालीन गढ के अंदर बनी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का भवन व गढ का परकोटा विद्यार्थियो के साथ आमजन के लिए चिंता पैदा कर रहा है।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 08, 2022

video: यहां डर के साये में पढ़ने को मजबूर छात्राएं
देई. कस्बे के बीचो बीच रियासतकालीन गढ के अंदर बनी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का भवन व गढ का परकोटा विद्यार्थियो के साथ आमजन के लिए चिंता पैदा कर रहा है। यहां पर कभी भी बडी दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। तीन सितम्बर को गढ के परकोटे की बाहरी दीवार का हिस्सा गिर गया था। रात होने से बडा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार परकोटे की दीवार कमजोर होने के बाद गढ के अंदर विद्यालय की इमारत भी जीर्णशीर्ण होने लग गई है। हालात यह है कि विद्यालय मे तीन कमरों को ताला लगाकर बंद कर दिया गया है। उनमे कोई गतिविधि संचालित नही हो रही है। अन्य शेष कक्षा-कक्षों में भी दीवारों में बडी-बडी दरारें हो चुकी है।

क्षतिग्रस्त कमरों में अध्ययन करना मजबूरी
विद्यालय परिसर मे एक हॉल सहित 13 कमरे है। जिनमे तीन कमरे बंद कर दिए है। एक कमरे मे ऑफिस संचालित है। अन्य कमरों में दरारें आ चुकी है। पांच साल पूर्व बने कमरे भी क्षतिग्रस्त हो चुके है।

इसके अलावा गढ के आगे वाले हिस्से मे पुराने समय की इमारत बनी हुई जो कई वर्षों से बंद पडी हुई है। दो जगहों से परकोटे क्षतिग्रस्त हो चुके है। विद्यालय मे 505 छात्राओं का नामांकन है। जिनको बैठाने के लिए पर्याप्त कक्षा-कक्ष नही है।