अभिभाषक परिषद के चुनाव सम्पन्न, अदालत परिसर में दिन भर रही चहल-पहल-video
बूंदी. अभिभाषक परिषद के चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुए। यहां हुए मतदान के बाद मतगणना में शाम को चुनाव के परिणाम जारी किए गए।
जिसमें चंद्रशेखर शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए जीत दर्ज की हैै। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर नारायण सिंह गौड़, सचिव पद पर संजय कुमार जैन, सहसचिव पद पर कविता कहार, पुस्तकालय सचिव पद पर सुरेदं वर्मा व कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार लाठी को विजेता घोषित किया गया। इसके साथ ही सदस्य के रुप में अजय सिंह मीणा, जितेंद्र कुमार जैन, नईम हुसैन, शाहिस्ता परवीन व उमाशंकर नागर को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इससे पूर्व सुबह 9 बजे से मतदान शुरु हुआ, जो शाम 4 बजे तक चला। मतदान के लिए अधिवक्ताओं को काउंसिल ऑफ राजस्थान या बूंदी अभिभाषक परिषद द्वारा परिचय पत्र से ही प्रवेश दिया गया। इसके बाद मतगणना शुरु की गई।
मतगणना के दौरान जैसे-जैसे परिणाम आते रहे वैसे ही विजेताओं के नामों की घोषणा करते रहे। मतदान व परिणाम जानने को लेकर दिनभर अदालत परिसर में चहल-पहल रही। शाम को परिणाम जारी होने के बाद चुनाव संचालन समिति के सोहनलाल जैन, अब्दुल हनीफ अंसारी, अनुराग शर्मा, रवि कुमार शर्मा व कन्हैयालाल मीणा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिस के माकूल बंदोबस्त रहे।