16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

बाइक एवं मोबाइल लूट के चार आरोपी पकड़े-video

कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लूट व वाहन चोरी के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 9 मोटरसाइकिल व तीन मोबाइल भी बरामद किए।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 25, 2023

बाइक एवं मोबाइल लूट के चार आरोपी पकड़े-video
बूंदी. कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लूट व वाहन चोरी के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 9 मोटरसाइकिल व तीन मोबाइल भी बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया विष्णु कुमार पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मोरोली थाना डीग जिला भरतपुर हाल कांस्टेबल पुलिस लाइन बूंदी का मोबाइल छिनकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज होने पर टीम गठित की गई। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। तकनीकी अनुसंधान में दो जनों को ट्रेस करके पकडा गया, जिनसें पूछताछ विक्रम पुत्र नन्दकिशोर निवासी अल्कोदिया बरडा थाना तालेडा व बलराम पुत्र रामरतन निवासी मोहीपुरा थाना तालेडा से मोबाइल जप्त कर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त किया गया।

विक्रम व बलराम ने पूछताछ में रामलक्ष्मण पुत्र मनाशंकर निवासी भरता बावडी थाना तालेडा व दिलराज पुत्र पृथ्वीराज निवासी मोहीपुरा थाना तालेडा द्वारा रैकी करने पर प्रकरण में संलिप्तता मिली। इस दौरान आरोपी रामलक्ष्मण व दिलराज को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 9 मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करने का कारण अपने शोक, मौज मस्ती करने के लिए वारदात करना बताया।