16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: वाहन रैली में नजर आया उत्साह, महर्षि गौतम के जयकारों से गूंजा शहर

अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में आयोजित भगवान महर्षि गौतम जयंती के उपलक्ष में रविवार को शहर में वाहन रैली निकाली गई।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 19, 2023

video: वाहन रैली में नजर आया उत्साह, महर्षि गौतम के जयकारों से गूंजा शहर
बूंदी. अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में आयोजित भगवान महर्षि गौतम जयंती के उपलक्ष में रविवार को शहर में वाहन रैली निकाली गई। रैली में समाजबंधुओं का उत्साह देखते ही बना। रैली का शुभारंभ भगवान महर्षि गौतम की पूजा-अर्चना के साथ हुई।

बालचंद पाड़ा स्थित गौतम भवन से वाहन रैली को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक जय यादव, एसडीएम सोहन लाल वर्मा, अरबन बैंक चेयरमेेन सत्येश शर्मा, जिलाध्यक्ष रघु शर्मा व सरपंच संघ के सत्यप्रकाश शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि एकजुटता ही सफलता का मूल मंत्र है। वाहन रैली नवल सागर पार्क से शुरु हुई शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चित्तौड़ रोड स्थित गौतम छात्रावास पहुंची। वाहन रैली में बड़ी संख्या में दुपहिया व चौपहिया वाहन शामिल थे। समूचा शहर महर्षि गौतम के जयकारों से गूंज उठा।

महर्षि गौतम के रथ के साथ भजनों पर युवा नाचते गाते हुए चल रहे थे। इस दौरान आयोजन से जुड़े रामचरण शर्मा, अमरीश व्यास, हनुमान व जयप्रकाश दीनबंधु, मंथन पंचोली, रामदत्त शर्मा, उदय शर्मा, राजेश शर्मा, बंटी गौतम, मुकेश भारद्वाज, रवि शर्मा, प्रेम शर्मा, लोकेश शर्मा,सुनील गौतम, दीपक पंचोली, नवल शर्मा, मनीष शर्मा सहित महिला-पुरुष शामिल थे।