video: खाद के लिए मची रेलमपेल, पुलिस ने फटकारी लाठियां
जजावर. कस्बे में खाद की मारामारी इस तरह से बनी हुई है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ रही है। कस्बे में खाद की चार गाडियों के आने की सूचना के बाद कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र सहित हिण्डोली उपखंड से भी भारी तादाद में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर कृषि पर्यवेक्षक राजाराम सैनी पटवारी घनश्याम कहार मय पुलिस जाप्ता पहुंचे। ज्यादा भीड़ के बीच हंगामा हो गया।
सूचना पर नैनवां थाना से अतिरिक्त पुलिस जाप्ता पहुंचा। कृषि सहायक निदेशक रतन लाल मीणा, सहायक कृषि अधिकारी शिवराज खिंची भी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।
भीड़ को देखते हुए माइक लगाकर व्यवस्था बनाई गई। कृषि पर्यवेक्षक राजाराम सैनी ने बताया कि तीन डीलर के चार गाडियों में 2238 कट्टे आए। जिनको राशन कार्ड से टोकन जारी कर खाद वितरित कराया गया।