16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: सहकारी चीनी मिल के गोदाम की खिड़की तोड चुरा ले गए कीमती सामान

सहकारी चीनी मिल के गोदाम से अज्ञात चोर खिडक़ी तोडकऱ कीमती सामान चुराकर कर ले गए।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 22, 2023

video: सहकारी चीनी मिल के गोदाम की खिड़की तोड चुरा ले गए कीमती सामान
केशवरायपाटन. सहकारी चीनी मिल के गोदाम से अज्ञात चोर खिडक़ी तोडकऱ कीमती सामान चुराकर कर ले गए। मिल कार्यालय के पीछे बने गोदाम में मिल की मशीनरी एवं अन्य सामान रखे हुए है।

अज्ञात चोर खिड़की तोडकऱ सामान चुरा ले गए। मिल प्रशासन पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही मिल प्रशासन चोरी गए सामान का आंकलन करने में जुटा हुआ है। वहां रखे पंखे व लोहे के सामने चुरा कर ले गए है। मिल परिसर में उग रहे विलायती बबूल के जंगल होने पर इनकी कटाई करा कर रंगपुर पावर प्लांट को बेच देते थे। जंगल नहीं होने से सुरक्षा कर्मियों को दिक्कत नहीं होती थी।

लेकीन किसान नेताओं के विरोध जताने व इन विलायती बबूल के जंगल को अखबार में निविदा निकालकर बेचने की कहने के बाद से जंगल कटाना बंद कर दिया। जंगल बढऩे से रात्रि में सुरक्षा करना मुश्किल हो गया है। कंटीले बबूलो में जंगली जानवर का भी डर बना रहता है। चोरी की घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन एवं उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।