video: युवक ने गाय को डूबने से बचाया
नैनवां. कस्बे के एक युवक अंशुल सैनी ने शुक्रवार शाम को नवलसागर तालाब में गहरे पानी मे फंसी गाय की जान बचा ली। गाय को डूबता देख युवक तालाब में कूद गया। तैरते हुए गहरे पानी मे पहुंचकर जिंदगी व मौत की जंग लड़ रही गाय को बचा लिया। जानकारी के अनुसार एक गाय तालाब के गहरे पानी में चले जाने से कभी डूबती और कभी ऊपर आ रही थी। यह नजारा देख युवक अंशुल सैनी कपड़ों सहित गाय को बचाने तालाब में कूद गया। तैरते हुए गाय को सहारा देकर बाहर निकाल लाया।