16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

झलका राजसी वैभव, बिखरी लोक संस्कृति की छठा-video

हाडौती के पर्यटन पर्व बूंदी महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रमों का गुरुवार को श्रीगणेश छोटीकाशी में लोक सांस्कृतिक रंगों के बीच हुआ।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Nov 30, 2023

झलका राजसी वैभव, बिखरी लोक संस्कृति की छठा-video
बूंदी. हाडौती के पर्यटन पर्व बूंदी महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रमों का गुरुवार को श्रीगणेश छोटीकाशी में लोक सांस्कृतिक रंगों के बीच हुआ। यहां गढ़ पैलेस पर जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने मंगल वाद्य यंत्रों की ध्वनि के बीच मंत्रोच्चार, शंखनाद, गणपति पूजन वंदन किया। इसके बाद जिला कलक्टर व बूंदी पूर्व राजपरिवार के सदस्य वंशवर्धन सिंह ने ध्वजारोहण कर पर्यटन पर्व का शुभारंभ किया।

गढ़ गणेश की पूजा-अर्चना पंडित विश्वनाथ शर्मा ने कराई। इसके साथ ही विभिन्न स्पर्धाएं भी शुरु हुई। इस दौरान बलभद्र सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) नवरत्न कोहली, उपखण्ड अधिकारी सोहनलाल, सहायक पर्यटन अधिकारी प्रेमशंकर सैनी, जिला रसद अधिकारी शिवजीराम जाट, पुलिस उपअधीक्षक नरेंद्र पारीक, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार व्यास, इंटेक संयोजक राजकुमार दाधीच, राजेंद्र भारद्वाज, जे.पी.शर्मा, पुरूषोत्तमलाल पारीक, अशोक कुमार तलवास, के. सी. वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

लोक कलाकारों संग खूब थिरके
यहां गढ़ पैलेस पर बच्चे लोक कलाकारों के संग थिरकते नजर आए। स्काउट गाइड़ एवं राजकीय विद्यालयों के स्कूली बच्चे कतारबद्ध होकर अनुशासन में चल रहे थे। लोक कलाकारों ने संगीत की धुनों के बीच कच्छी घोडी नृत्य कर समां बांधा। वहीं परपरागत लोक वाद्यों की धुने गुंजायमान रही। महोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक मौजूद रहे।