15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

विश्व पर्यटन दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम, लोक नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध-video

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बुधवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां सुखमहल में लोक नृत्य सहित पौधरोपण कार्यक्रम हुआ।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 27, 2023

विश्व पर्यटन दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम, लोक नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध-video
बूंदी. विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बुधवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां सुखमहल में लोक नृत्य सहित पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के अतिथि मेला प्राधिकरण सदस्य भरत शर्मा, सहायक कलक्टर मोहित कुमार, रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के उप वन सरंक्षक संजीव कुमार व बूंदी राजपरिवार के पूर्व सदस्य वंशवर्धन रहे।

अतिथियों का स्वागत पर्यटन अधिकारी प्रेमशंकर सैनी व संग्रहालय अधीक्षक जगदीश वर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सुखमहल परिसर में इंटेक के राजेंद्र भारद्वाज, नंदप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश कुक्की, सर्वदमन शर्मा व स्कूल के बालकों ने 70 पौधें आम, जामुन, गूलर एवं नीम आदि के लगाए गए। लोक कलाकारों ने देख आई म्हारा बलमा बूंदी का दरवाजा में मंड रही मोरनी व तेजाजी गायन कच्ची घोडी लोक नृत्य से मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सहायक कलक्टर ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पृथ्वी को सहेजे ओर पौधारोपण करें। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के तहत बूंदी के इतिहास से संबंधित प्रश्न पूछे जिनका उपस्थित बच्चों ने जवाब दिया।

इस दौरान अतिथियों व बालकों ने सुखमहल व संग्रहालय में लगी प्रतिमाओं व हथियारों को देखा व जानकारी ली। कार्यक्रम के अंत में पर्यटक सूचना अधिकारी पर्यटन मंत्रालय के मोहिंदर डोरिया ने अथितियों के द्वारा बालकों व उपस्थित जन को ग्लोबल लांच ऑफ ट्रेवल फॉर लाइफ प्रोग्राम के तहत जीवन के लिए यात्रा कार्यक्रम का वैश्विक शुभारंभ की शपथ दिलाई गई। संचालन भूपेंद्र कुमार शर्मा ने किया। अंत में पर्यटक अधिकारी प्रेमशंकर सैनी ने आभार जताया।

ऐतिहासिक बावड़ी का किया दीदार
पर्यटन दिवस पर आमजन के लिए पुरातत्व विभाग के अधीन चौरासी खंभों की छतरी, सुखमहल व रानी जी की बावड़ी में प्रवेश नि:शुल्क होने से बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटकों ने देखा।