नोताडा. क्षेत्र में आए अंधड़ से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। फसले चौपट हो गई, वहीं घरों के टीनशेड टूट गए। रात को नो बजे से तेज अंधड़ व बरसात का दोर शुरू हुआ जिसके कारण खेतों में फसलें आड़ी पड़ गई तो वहीं खेतों में कटकर पड़ी चने,धनियां ,मेथे की फसल उड़ गयीं जिन्हें दुसरे दिन किसान एकत्रित करते नजर आऐं वही अंधड़ से कई जगहों पर मकानों के टीनशेड उड़ गयें। क्षेत्र के छप्पनपुरा गांव में बाबूलाल मीणा के तीन कमरों के सीमेंट के चद्दर लोंहे की एंगलों सहीत उडकऱ दुर जा गिरे जिससे चद्दर टउट गयें वहीं परिवार के सदश्यों ने इधर उधर भाग कर जान बचाई।
बडाखेडा . कस्बे में शुक्रवार शाम को आए तेज आंधी से दौलतराम केवट के मकान की छत की पट्टी टूटकर गिर गई जिस समय यह हादसा हुआ उस समय परिवार के सदस्य कमरे में बैठे थे गनीमत रही की पट्टी दो हिस्सो अलग अलग होकर गिरी कमरे रखे सामान टूट गए पीडित परिवार के सदस्यों ने बताया की हमारा घर बाढ के पानी में डूबने यह परिवार किसी के घर में किराए से रह रहा था लेकिन कुदरत का कहार यहा भी इस परिवार पर आफत बनकर टूटा पीडित परिवार बाढ से हुए नुकसान की सरकारी मदद के लिए भी इन्तजार कर रहा है