नोताडा. ग्राम पंचायत के धरावन गांव में बने हेल्थ वेलनेस सेंटर का भवन दुर्दशा का शिकार हो रहा है। सेंटर के भवन की छत से प्लस्तर गिरने लगा है तो दीवारों में जगह -जगह दरारें आने लगी है तथा दो कमरों का फर्स जमीन में धंस गया।
वार्डपंच ब्रह्मानन्द गुर्जर ने बताया कि सेंटर का जल्द मरम्मत कार्य करवाया जाना चाहिए।सेंटर पर सीएचओ के लिए बन रहे कक्ष का निर्माण कार्य दो वर्षों से अधुरा पड़ा हुआ है। सीएचओं डॉ धर्मेंद्र कुमार व्यास ने बताया कि संवेदक द्वारा कक्ष की चुनवाई का कार्य करके छत डाल रखी है, लेकिन अभी प्लस्तर,पुताई व फर्श तथा गेट जंगलों का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।
सेंटर के सामने डाल रखे कचरें के ढेर
व्यास ने बताया की अस्पताल के सामने लोगों ने घरों का कचरा व गोबर की रेवडिय़ां डाल रखी है, जिससे यहां का वातावरण दूषित हो रहा है। कचरा डालने वालों से मना कर दिया, लेकिन लोग मानते नहीं है।