
भण्डेड़ा. क्षेत्र के रामगंज गांव में स्थित सरकारी विद्यालय में पहले से ही प्रधानाध्यापक सहित अन्य स्टॉफ की कमी चल रही है। एक अध्यापिका को डेपुटेशन पर लगाने से नाराज स्कूली बच्चों ने शाला के मुख्य गेट पर एक घंटे तक ताला लगाकर प्रदर्शन किया है। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने शाला परिसर के गेट पर ताला लगाकर बांसी-कालानला मुख्य सडक़ पर बैठकर आक्रोश जताया है। सूचना पर पहुंचे पीईईओ के प्रतिनिधि ने छात्र-छात्राओं को एक शिक्षक सोमवार से विद्यालय में लगाने। एवं इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात पर सहमति बनी। जिसके बाद नौ बजे ताला खोला गया। स्कूली बच्चों ने शाला में प्रवेश किया है।