3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदी
फसलों को बचाने के लिए पानी की मांगी भीख
Play video

फसलों को बचाने के लिए पानी की मांगी भीख

-गड्ढों में बैठे रहे किसान, आंदोलन जारी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Pankaj Prakash Joshi

•

Updated: 24 Feb 2018, 1:02 PM IST

खटकड़. ख्यावदा पंचायत के बिचड़ी गांव में नहरी पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। फ सलों को बचाने की गुहार लगा रहे किसानों ने केपाटन मार्ग चौराहा पर दुकानों व होटलों पर घूम-घूम कर पानी की भीख मांगी। वहीं आंदोलन के तहत शुक्रवार को गड्ढों की और गहराई की गई। इन गड्ढों में नौ किसानों ने बैठकर अपना रोष जताया। किसानों का कहना है कि पांच गांवों की फ सलें नष्ट होने के कगार पर है, फि र भी सीएडी प्रशासन किसानों के प्रति चिन्तित नहीं है। फ सलें एक-एक दिन निकलने के साथ ही नष्ट होती जा रही है। किसानों के सामने भूखे मरने की स्थिति पैदा हो रही है। किसानों ने नष्ट फ सलों का मुआवजा दिलाने और सीएडी के दोषी अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य महेन्द्र डोई, कल्याण गुर्जर, प्रभुलाल मीणा, मोतीलाल मीणा, नन्दबिहारी मीणा, हरिओम गुर्जर, राजेन्द्र मीणा, किशनलाल माली, दुर्गाशंकर मीणा, प्रहलाद गुर्जर, कृष्णमुरारी, बृजमोहन, हीरालाल, देवराज गुर्जर आदि मौजूद रहे।