कापरेन. क्षेत्र के हिंगोनिया में मंगलवार रात साढ़े नौ बजे धार्मिक आयोजन से लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गए। जिससे ट्रॉली में सवार दस जने घायल हो गए। घायलों को कापरेन चिकित्सालय लाए, जहां से पांच जनों को कोटा रैफर कर दिया।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कापरेन निवासी चौथमल गुर्जर चांचोलिया के बालाजी के रसोई कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में तीस से अधिक जने सवार थे। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली हिंगोनिया गांव के निकट अनियंत्रित होकर ड्रेन में पलट गई। इससे ट्रॉली में सवार 10 जने गंभीर घायल हो गए। इन्हें आस-पास के ग्रामीण कापरेन चिकित्सालय में लेकर आए। जहां से खातोली निवासी आशा गुर्जर (28), कापरेन निवासी मनभर बाई (35), सीमा बाई (22), धनकंवर (50), संतोष बाई (25) को कोटा रैफर कर दिया। दरा निवासी राज बाई (50), सीसवाली निवासी रामबिलासी बाई (35), कापरेन निवासी राममूर्ति (35), कविता (30), मुकेश गुर्जर (24) को कापरेन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया।
गीत गा रहे थे, चीख में हो गए तब्दील
रसोई से लौट रही महिलाएं धार्मिक गीत गा रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ और चीखें सुनाई पड़ी। ग्रामीणों ने दौडकऱ घायलों को बाहर निकाला।
मदद को दौड़े ग्रामीण
हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मदद को दौड़ पड़े। कापरेन चिकित्सालय में भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे।