कापरेन. शहर के रोटेदा रोड पथवारी खेल मैदान पर 68 वीं राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्षीय छात्रा वर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों से 17 वर्षीय आयु वर्ग में 51 टीम और 19 वर्षीय आयु वर्ग में 48 टीम के कुल 1188 खिलाड़ी छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता उदघाटन समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि केशवराय पाटन पंचायत समिति प्रधान वीरेन्द्र ङ्क्षसह हाड़ा रहे।
अध्यक्षता शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक कोटा तेज कंवर रही। मुख्य अतिथि द्वारा खेल मैदान में ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेले और निर्णायक, आयोजन से जुड़े शिक्षक भी खेल में निष्पक्ष भाव रखते हुए खेल नियमो का पूरी तरह पालन करें।
मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण के बाद टीमों की मार्च पास्ट की सलामी ली गई।कार्यक्रम को संभागीय अधिकारी तेज कंवर ने अध्यक्षता कर रही संयुक्त निदेशक कोटा तेज कंवर ने सभी खिलाडिय़ों को खेल शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र, छात्राओं द्वारा राजस्थानी संस्कृति से ओतप्रोत गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता का उदघाटन मैच 19 वर्ष आयु वर्ग में पाली और बारां के बीच खेला गया, जिसमे पाली की टीम विजय रही। वहीं 17 वर्ष आयु वर्ग में पहला मैच केकड़ी और धौलपुर के बीच खेला गया, जिसमें केकड़ी की टीम विजेता रही।