No video available
रामगंजबालाजी. सदर थाना क्षेत्र में बूंदी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार सुबह पुलिस व रेलवे के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन किया।
जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन मास्टर को डाक पत्र द्वारा बूंदी सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी का पत्र मिला। उसके बाद में स्टेशन मास्टर ने सभी जगह के रेलवे स्टेशनों पर उक्त सूचना को भेजा। बम से उड़ाने की सूचना मिलने के बाद सुबह से ही पुलिस व रेलवे के अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर वृताधिकारी अधिकारी अमर सिंह, सदर थाना अधिकारी भगवान सहाय, रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उप निरीक्षक मोहनलाल द्विवेदी, जिला विशेष शाखा के सहायक उप निरीक्षक गोपाल लाल सहित पुलिस जाता मौके पर पहुंचा। यहां पर आई सवारी गाड़ी में सभी अधिकारियों द्वारा जांच की गई।उसके बाद में रेलवे स्टेशन के सभी स्थानों पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन करके सभी लोगों को व रेलवे के स्टेशन मास्टर सहित वहां के कर्मचारियों को निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कोई भी संदिग्ध सूचना मिलने के बाद तुरंत उसे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में देने के लिए कहा गया।
इन स्टेशनों को उड़ाने की थी धमकी
हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर मिले डाक द्वारा पत्र में हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर,कोटा व बून्दी को बम से उडाने की धमकी देने के बाद में बूंदी रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा इंतजाम को लेकर पुलिस प्रशासन व रेलवे के अधिकारियों ने मौका देखकर सभी लोगों से सचेत किया।