16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : बूंदी महोत्सव के तहत नैनवां में निकाली कलश यात्रा में बिखरी सतरंगी छटा

शहर में बूंदी महोत्सव का आगाज मंशापूर्ण गणेश मंदिर पर गणेश पूजन से हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम बाई, तहसीलदार रामराय मीणा, पुलिस उपाधीक्षक राजूलाल मीणा, अधिशासी अधिकारी मोतीशंकर नागर, सीबीईओ अनिल गोयल, कार्यवाहक विकास अधिकारी राजेन्द्र जैन, पार्षद पुखराज ओसवाल, हरिमोहन सोनी सहित अन्य ने गणेश पूजन की।

Google source verification

नैनवां. शहर में बूंदी महोत्सव का आगाज मंशापूर्ण गणेश मंदिर पर गणेश पूजन से हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम बाई, तहसीलदार रामराय मीणा, पुलिस उपाधीक्षक राजूलाल मीणा, अधिशासी अधिकारी मोतीशंकर नागर, सीबीईओ अनिल गोयल, कार्यवाहक विकास अधिकारी राजेन्द्र जैन, पार्षद पुखराज ओसवाल, हरिमोहन सोनी सहित अन्य ने गणेश पूजन की।

गणेश पूजन के बाद गढ चौक से कलश यात्रा प्रारंभ हुई, जो सदर बाजार गढ़पोल दरवाजा, भगत ङ्क्षसह चौराहा होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में पहुंची। शोभा यात्रा का मार्ग में पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे एक घुड़सवार घोड़े पर महोत्सव का ध्वज लेकर चल रहा था। उसके बाद अलगोजा पार्टी तथा घोड़ी नृत्य करते हुए कलाकार चल रहे थे। उनके पीछे मंगल कलश लिए हुए बालिकाएं एवं महिलाएं चल रही थी, जो विभिन्न रंगीन परिधानों में सतरंगी छटा बिखेर रही थी।मेहंदी, मांडणा, रंगोली, रस्साकसी व साफा बांधों प्रतियोगिताएं हुई

कलशयात्रा के उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचने के बाद महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की। प्रतियोगिता आयोजक व प्रधानाचार्य विभा गौतम ने बताया कि रस्साकसी प्रतियोगिता (पुरुषवर्ग) में सरकारी कर्मचारियों ने प्रथम तथा जनता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व रस्साकसी (महिला वर्ग) में जनता ने प्रथम स्थान व सरकारी कर्मचारी महिलाओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेहन्दी प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग ) में प्रथम स्थान शिवानी प्रजापत, द्वितीय स्थान तस्लीम बानो एवं तृतीय स्थान अनीता पांचाल व जेबा ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।वहीं मेहन्दी प्रतियोगिता (जूनियर) में रामबाई प्रथम, वंशिका द्वितीय व शकुंतला तृतीय स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) में प्रथम स्थान विमला पांचाल ने द्वित्तीय स्थान मनसा तेली व तृतीय स्थान लाडबाई ने प्राप्त किया।

वहीं रंगोली प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग )में गुंजन साहू प्रथम, दीपिका मीणा द्वितीय व कविता कहार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माण्डणा प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान रानी गर्ग व कृष्ण गोपाल वर्मा (संयुक्त रूप से) द्वितीय स्थान सरोज प्रजापत एवं तृतीय स्थान ममता प्रजापत ने प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में शिवानी प्रथम , कोमल सैनी द्वितीय व मोना सैनी तृत्तीय स्थान पर रही।साफा बंधन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हर्षिता सोलंकी एवं श्री जगदीश ङ्क्षसह (संयुक्त रूप से ) द्वितीय स्थान पर श्री राजेंद्र कुमार मीणा एवं तृतीय स्थान पर श्री दीनदयाल नामा रहे। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में भवानी , सेवानिवृत प्रधानाचार्य सत्यनारायण स्वामी व सीताराम नामा रहे।