5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : मकानों में भरा पानी, लोगों ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

नैनवां. शहर के कनकसागर तालाब की पाळ के ऊपर से निकल रहे पानी से शहर के वार्ड 15 में स्थित सुभाष कॉलोनी में जलभराव के हालात बने हुए है।

Google source verification

नैनवां. शहर के कनकसागर तालाब की पाळ के ऊपर से निकल रहे पानी से शहर के वार्ड 15 में स्थित सुभाष कॉलोनी में जलभराव के हालात बने हुए है। डेढ़ दर्जन से अधिक मकानो में पानी भरा हुआ है।जलभराव की चपेट में आए परिवारों के सदस्यों ने गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। पीडि़तों का आरोप है कि प्रशासन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा, जबकि मकानों में दो-दो फीट पानी भरा है। कॉलोनी की सडक़ भी तीन फीट पानी भरा होने से दरिया बनी हुई है। सामान हो खराब हो गया है। सडक़ पर पानी भरा होने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे।


कॉलोनी निवासी सत्यनारायण प्रजापत, मोहनलाल सैनी, नाजीब, मुश्ताक जिलानी, उमर भाई, कालूलाल, चौथमल, किशनलाल, बिरधीलाल, रामू, छोटूलाल, गोरधन, बद्रीलाल, मुश्ताक अहमद, जान मोहम्मद, वाहिद नूर, नाजीब के मकानों में पानी घुस जाने से दो-दो फीट पानी भरा हुआ है नैनवां में कोई अधिकारी नहीं होने से देई के नायब तहसीलदार रामदेव खरेडिया ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर धरने पर बैठे लोगों से बात की। नायब तहसीलदार ने लोगों से कहा कि मकानों में भरे पानी की स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। नगरपालिका के सहयोग से पानी निकासी करवाई जाएगी। नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया। लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि 24 घण्टे में पानी की निकासी की व्यवस्था नही की गई तो चक्काजाम किया जाएगा।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
देई के नायब तहसीलदार रामदेव खरेडिया, पालिका उपाध्यक्ष आबिद हुसैन व उपखण्ड अधिकारी कार्यालय स्टाफ ने सुभाष कॉलोनी में घरों व सडक़ पर भरे पानी, कनकसागर तालाब की पाल व वेस्टवेयर से निकल रहे पानी की स्थिति देखी। नायब तहसीलदार ने बताया कि मौका स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया।

वेस्टवेयर का पानी भी मकानों के बाहर भरा
शहर के रायसागर तालाब की वेस्टवेयर के पानी से भी चुंगीनाका के पास के आधा दर्जन मकानों के बाहर पानी भरा हुआ है। मकानों में रहने वालों को वेस्टवेयर के पानी मे होकर ही आना-जाना पड़ रहा है। पहले ही वेस्टवेयर से निकल रहे पानी से चुंगी नाका मोहल्ले के लोग परेशान है। वही नगरपालिका प्रशासन जेसीबी लेकर वेस्टवेयर को और चौड़ी कराने पहुंच गया। मोहल्ले के लोगों ने विरोध कर दिया तो पालिका प्रशासन को वेस्टवेयर चौड़ी किए बिना वापस लौटना पड़ा।