No video available
कापरेन. शहर के बोरदा माल रोड राधे एनक्लेव कॉलोनी में रविवार दोपहर को अज्ञात बदमाशों ने सूने मकान के ताले तोडकऱ चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए सोने, चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। देर शाम को मकान मालिक हेमराज मीणा घर पहुंचा तो ताले टूटे देख होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका देखा गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
हेमराज मीणा निवासी कोटड़ी ने बताया कि शिव रात्रि होने से दोनों पति पत्नी रविवार को सुबह दस बजे करीब अपने बोरदा रोड स्थित मकान पर ताला लगाकर अपने गांव कोटड़ी गए थे। दोपहर तक गांव ठहरने के बाद करीब ढाई बजे वापस कापरेन आ गए, लेकिन बाजार में खरीद व अन्य कार्य होने से देर शाम को छह बजे करीब वापस मकान पर लौटे। मकान पर आने पर मुख्य गेट के ताले टूटे हुए नजर आए। अंदर जाकर देखा तो बरामदे और उसके अंदर कमरे का भी ताला टूटा हुआ मिला।
कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ पड़ा था, जिसे देख हेमराज ने तुरंत कोटड़ी में अपने माता पिता को सूचना दी और पुलिस थाने पहुंच कर चोरी के मामले की जानकारी दी। सूचना के तुरंत बाद थानाधिकारी कमल ङ्क्षसह मय जाप्ता मौके पर पहुचे। मौका मुआयना किया और पूरे मामले की जानकारी ली।आसपास तलाश की गई। हेमराज ने बताया कि अलमारी में सोने के टिकला, हार,बाजूबंद टोकरियां,सुई धागा, आदि और चांदी के पायजेब, चेन,कनकती आदि जेवरात चोरी हो गए।
उधर थानाधिकारी कमल ङ्क्षसह ने बताया कि ।कमरे में बारीकी से तलाश करने पर कुछ सोने के जेवरात ,चूडिय़ां आदि मौके पर मिल गए। मकान के आसपास भी तलाश किया गया है। फरियादी की सूचना पर अज्ञात बदमाशों की तलाश व जांच शुरू कर दी गई है।फरियादी को ठीक से चोरी गए समान की सूचना देने और रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए कहा गया है।