
सुवासा. सुवासा कस्बे में मंगलवार को शराब ठेके के पास एक अधेड़ युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक की लाश को अपने कब्जे में लेकर कोटा एमबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
केशवरायपाटन थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज में बताया कि मृतक 50 वर्षीय प्रमोद कुमार गुप्ता को हरवलिया गांव निवासी जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी है जो 2 महीने से सुवासा लाडपुर गांव के बीच बन रही फैक्ट्री में कार्य करता था। 2 दिन से वह फैक्ट्री भी नहीं जा रहा था और लगातार शराब पी रहा था।
प्रथम दृश्यता शराब का ज्यादा सेवन पीने से मौत हुई होगी। फिर भी मृतक का पोस्टमार्टम कोटा अस्पताल में करवा दिया गया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मौत का खुलासा होगा मामला दर्ज कर लिया गया है और परिजनों को सूचना कर दी गई है मृतक के परिजन आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।