27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदी
Video : डंपर के पीछे से टकराई स्लीपर कोच, आधा दर्जन यात्री घायल
Play video

Video : डंपर के पीछे से टकराई स्लीपर कोच, आधा दर्जन यात्री घायल

थाना क्षेत्र के ग्राम पेच की बावड़ी हाइवे 52 पर गुरुवार रात को देवली से कोटा की तरफ आ रहे बजरी से भरे डंपर चालक ने अचानक डंपर को एक साइड पर घुमा दिया।
Google source verification

हिण्डोली. थाना क्षेत्र के ग्राम पेच की बावड़ी हाइवे 52 पर गुरुवार रात को देवली से कोटा की तरफ आ रहे बजरी से भरे डंपर चालक ने अचानक डंपर को एक साइड पर घुमा दिया। इस दौरान पीछे से आ रही स्लीपर कोच का चालक नियंत्रण खो गया। कोच डंपर से टकरा गई। जिससे कोच में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हुए।
दुर्घटना के बाद बजरी से भरे डंपर सडक़ पर पलट गया एवं बस में सवार आधार दर्जन यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। पास में ढाबे पर काम कर रहे लोग मौके पर गए। एवं घायलों को बाहर निकाला।
डंपर चालक ने लोगों की मदद से बड़ी तेजी से डंपर को सीधा करवाया है एवं डंपर को मौके से हटा दिया । पुलिस ने बस को क्रेन की मदद से एक तरफ खड़ा करवाया। लोगों का कहना है कि दुर्घटना के बाद काफी देर तक हाइवे वन वन वे जाम रहा।पुलिस ने बताया कि मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।