
बूंदी. एससी एसटी वर्ग के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से हाल ही में दिए फैसले के विरोध में बुधवार को भारत बंद के तहत बूंदी बंद सफल रहा। सुबह से ही प्रदर्शनकारी टोलियों के रूप में शहर के प्रमुख मार्गो से निकले जहां दुकाने खुली मिली वहां उसको बंद कराया।
वहीं जिले में भी बंद का मिला-जुला असर नजर आया। शहर में बंद के चलते पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा। चप्पे- चप्पे पर पुलिस टीम तैनात रही। टोली शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई सूर्यमल्ल र्मिश्रण चौराहा पहुंची जहां संघर्ष समिति के प्रमुख पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी और कानून का विरोध करते हुए कानून को वापस लेने की माना करते हुए राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।