14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : मिनी गोवा बरधा बांध पर अटे पर्यटक, रामेश्वर व भीमलत महादेव के झरने में नहाने का उठाया लुत्फ

तालेड़ा के निकट हाड़ौती का मिनी गोवा नाम से बरधा बांध पर चादर चलने के साथ ही सावन के पहले रविवार को पर्यटकों से गुलजार हुआ। सवेरे से ही बूंदी, कोटा जिले सहित अन्य जिलों से पर्यटकों का बांध पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर बाद तक हजारों की तादाद में सैलानी बांध के पानी में नहाते नजर आए।

Google source verification

बूंदी. तालेड़ा के निकट हाड़ौती का मिनी गोवा नाम से बरधा बांध पर चादर चलने के साथ ही सावन के पहले रविवार को पर्यटकों से गुलजार हुआ। सवेरे से ही बूंदी, कोटा जिले सहित अन्य जिलों से पर्यटकों का बांध पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर बाद तक हजारों की तादाद में सैलानी बांध के पानी में नहाते नजर आए। बांध की दीवार से गिरने वाली दूधिया फॉल के नीचे लोगों ने नहाने का लुत्फ उठाया। वहीं कुछ लोग वहां पर पकौडी बनाकर खाने का लुत्फ लेते नजर आए। तालेड़ा से बांध तक का रास्ता खराब होने के कारण यहां पर पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, कई जगहों पर जाम के हालात देखने को मिले। बांध की पाळ पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी व सीविल डिफेंस के जवान भी मौजूद थे।

हिण्डोली. श्रावण मास के प्रथम रविवार को हिण्डोली क्षेत्र के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों, पर्यटक स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं व सैलानियों का सैलाब रहा।
शिव दर्शन के बाद झरनों का आनंद लिया एवं गोठ मनाई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रामेश्वर महादेव,ङ्क्षसधकेश्वर, भीमलत,बोकडेश्वर,देवझर, दुर्वासा,धूंधलेश्वर,लकड़ेश्वर महादेव पर श्रावण माह के प्रथम रविवार को सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं व सैलानियों की भीड़ लगी रही।

रामेश्वर धाम
जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दुआ आकोदा के पास अरावली पर्वत की गुफाओं में स्थित रामेश्वर महादेव का नजारा अलग लगता है। लोगों ने शिव दर्शन के बाद झरने व प्रकृति का आनंद लिया।

भीमलत महादेव
हिण्डोली क्षेत्र का सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल भीमलत महादेव अरावली की गोद में हैं, यहां की प्राकृतिक छटा देखते ही बनती हैं। यहां पर सौ डेढ़ सौ फीट की ऊंचाई से गिरता झरना, कुंड में स्थित शिवङ्क्षलग स्थापित है, जिसे दर्शन के लिए प्रदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं सैलानी आए। तेज बारिश के बाद भीमलत किसी वादी से कम नजर नहीं आ रहा है।

बोकडेशवर महादेव
ग्राम पंचायत नेगढ के पास मेज नदी के निकट स्थित बोकडेश्वर महादेव का प्राचीन मंदिर पर 12 गांवों के लोगों का आस्था स्थल है। जहां पर शनिवार को बारिश होने के बाद मेज नदी में पानी की आवक होने से झरने चले। यहां पर काफी लोगों ने आनंद उठाया। यहां पर महादेव के मंदिर में श्रावण मास में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। यह स्थल काफी ऐतिहासिक व पर्यटक है। यहां पर जिले सहित अन्य स्थानों पर भी काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।एवं मेज नदी का कल-कल बहने वाला पानी उन्हें प्रभावित करता है।

दुर्वासा महादेव
डाटूंदा के निकट अरावली के पहाड़ी के बीचों बीच स्थित दुर्वासा महादेव का प्राचीन मंदिर श्रावण मास में अलग निखार पर रहता है । यहां आने वाले श्रद्धालु व सैलानी प्राकृतिक रमणीय में खो जाते हैं। महादेव मंदिर के आगे झरना चलता रहता है जो लोगों को आकर्षित करता है। यहां पर श्रावण मास में आए दिन गोठ का आयोजन भी होता है।दुर्वासा महादेव का स्थल दुर्वासा ऋषि से जुड़ा हुआ है। स्थल के आसपास पैंथर, हरिण, ङ्क्षचकारा सहित कहीं प्रजाति के वन्य जीव विचरण करते दिखाई देते हैं।

देवझर महादेव
देवझर महादेव मार्कंडेय ऋषि की तपोभूमि है, जिस पर कई प्रकार की कथाएं प्रचलित है। यह सथूर से करीब आठ किलोमीटर दूर घने जंगल में है।यह स्थल एक गुफा में स्थित है। जहां पर महादेव का मंदिर है। मंदिर के खंभों पर ऋषि मार्कंडेय के चित्र उकेरे हुए हैं। गुफा के चारों तरफ हरियाली व आसपास प्रकृति का नजारा रहता है। वन्यजीवों की भरमार हैं।यहां पर 12 महीने झरने में पानी चलता रहता है।

सुबह से शुरू हुआ दौर, शाम तक आते रहे सैलानी
देई. तलवास.
क्षेत्र में स्थित धुंधलेश्वर महादेव के स्थान पर रविवार को पिकनिक
मनाने के लिए सैलानी उमड़ पड़े। यहां पर सुरक्षा के इंतजाम नजर नहीं आए। सुबह के साथ लोगों का आना शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहा। नहाने के लिए कुंडों व झरनों में
जगह कम पड गई। ऐसे में नहाने के लिए भी लोग इंतजार करते नजर आए। कई लोग नहाने के लिए
पहाड़ी से आने वाले पानी की धार पर पहुंचे। महादेव के स्थान पर आने वाले रास्ते पर गाडिय़ों का जाम लग गया। लोगों ने सामूहिक गोठ का आनंद लिया।

बांध की चादर का उठाया लुत्फ
नमाना. नमाना क्षेत्र के केवडिया महादेव मंदिर पर स्थित भैरू बांध पर रविवार को सैकड़ों की संख्या में पिकनिक मनाने पहुंचे, जहां बांध पर चल रही चादर का लुत्फ उठाया। सैलानी बरसात के दौरान भी पानी की फाल पर नहाने का लुत्फ उठाते रहे। इस दौरान युवक, युवतियां, बच्चों सहित कई लोग पिकनिक मनाने पहुंचे। नहाने के बाद शिव मंदिर के पास पिकनिक मनाने आए लोगों ने गोठ का आयोजन कर भोजन भी किया। इस दौरान बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा बिजोलिया, नमाना सहित कहीं जगह से लोग पिकनिक मनाने पहुंचे।