बूंदी. बूंदी के रेलवे स्टेशन पर सोमवार को पहली बार वंदे भारत ट्रेन पहुंची। ट्रेन को देखने शहर के लोग उमड़ पड़े। जैसे ट्रेन प्लेटफार्म पर आई तो ढोल नगाड़े बजने लग गए।लोग भारत माता की जय जयकार लगने लगे। सुबह ठीक 9 बजकर 16 मिनट पर ट्रेन स्टेशन पहुंची और 7 मिनट रुक कर 9 बजकर 23 मिनट पर ट्रेन कोटा के लिए रवाना हो गई। ट्रेन को पूर्व विधायक अशोक डोगरा व सभापति सरोज अग्रवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के लोगों ने लोको पायलट का साफा बांधकर वह माला पहनाकर स्वागत किया।