
खटकड़. कस्बे के निकटमेज नदी में उफान पर आ गई है। कस्बे के समीप मेज नदी की पुलिया डूबी हुई है। यहां गुरुवार रात आठ बजे से ही आवागमन बंद है। पुलिया के दोनो ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई है। लाखेरी,नैनवा, के.पाटन,कोटा और बूंदी जाने वाले वाहन की लाइने लगी हुई है। जावरा रोड पर भी बारमाता मंदिर के पास सडक़ में मेज नदी का पानी आने से पंचायत क्षेत्र के बाड़ा धुंधला, गुलखेडी, भीमगंज, जावरा, जावरा की झोपडिय़ां, हरिपुरा, गुढ़ामगदू और खड़ीबारा,केसरपुरा गांवों का पंचायत मुख्यालय से संपर्क कटा।