8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर
फाग गीतों पर झूमे बंजारा समाजजन
Play video

फाग गीतों पर झूमे बंजारा समाजजन

8 वर्षीय बालक ने बोला श्लोक

Google source verification

खकनार. बंजारा समाज द्वारा रविवार को अक्षरधाम कॉलोनी में गोर बंजारा समाज की होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शहर व ग्रामीण क्षेत्र से समाजजन ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा पहकर ढपली की ताल पर होली नृत्य किया। पुरुषों ने भी होली गीत गाकर होली खेली। वहीं पारंपरीक तरीके से संगीतमयी फाग गीतों पर सभी ने झूमते-गाते हुए होली नृत्य किया। 8 वर्षीय रौनक नरेंद्र पवार ने बंजारा समाज के शाकी श्लोक बोलकर ताली बटोरी।
आयोजक देशमुख पवार ने बताया कि होली मिलन समारोह के माध्यम से समाज को एकजुटता का संदेश दिया गया। पारंपरिक रितिरिवाजों को निभाने, स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल बचाओ, हरियाली बढ़ाओ, नशीले व्यसन से मुक्ति आदि का प्रेरक संदेश भी दिया गया। इस दौरान देखमुख पवार, राजेश जाधव, लक्ष्मण झामु, प्रकाश राठौड़, खिवराज राठौड़, तुकाराम पवार, कैलाश पटेल, नरेंद्र पवार, अशोक राठौड़, शंकर पवार, हुकुमचंद जाधव, सहित समाजजन मौजूद थे।