29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर

बुरहानपुर में आंधी से गिरा BSNL का टावर, मचा हड़कंप

- लोगों की लगी भीड़

Google source verification


बुरहानपुर. शहर में 5 दिनों के अंदर दूसरी बार आंधी तूफान ने फिर तबाही मचाई। शुक्रवार शाम 6 बजे चली तेज आंधी से सिंधीबस्ती रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय में लगा लोहे का 100 मीटर लंबा टावर गिर गया। यह टावर पास के ही गोटियापीर क्षेत्र में तीन बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर टावर गिरने से दो लोगों के घायल होने की खबर है। टावर गिरने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दुकानों से निकल कर कर्मचारी बाहर निकल आए। शिकारपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में वर्षाे पुराने पेड़ गिरने की घटनाएं हुई। आंधी तूफान के चलते शहर की बिजली सप्लाय भी बंद हो गई। बीएसएनएल का टावर गिरने की सूचना के बाद बड़ी संख्या के लोग पुलिस जवान मौके पर पहुंचे।