27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर
प्रदेशाध्यक्ष के सामने निगम कर्मचारियों ने सूनाई पीड़ा,पीएफ मिल रहा न रिटायरमेंट का पैसा
Play video

प्रदेशाध्यक्ष के सामने निगम कर्मचारियों ने सूनाई पीड़ा,पीएफ मिल रहा न रिटायरमेंट का पैसा

State President news
Google source verification

बुरहानपुर. मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह सोलंकी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर बुरहानपुर पहुंचे। निगम एमआइसी हॉल में कर्मचारियों की बैठक लेकर शासन की नितियों एवं उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। निगम कर्मचारियों ने पीएफ,रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली राशि सहित वेतन को लेकर समस्याएं बताई। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि शासन द्वारा पंचायतों का नगर परिषदों में विलय किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों की संया बढ़ रही है, लेकिन वेतन सहित अन्य समस्याएं बढ़ रही है। प्रदेश की कही नगरीय निकायों में कर्मचारियों की संया कम होने से दूसरे कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ रहा है। कर्मचारियों के हितों को लेकर संघ द्वारा समय,समय पर ज्ञापन एवं बैठकों के माध्यम से अवगत कराया जाता है।इसलिए नगरीय निकायों का भ्रमण कर कर्मचारियों से संवाद के माध्यम से समस्याएं सूनकर भोपालस्तर पर इसका निराकरण करने का प्रयास करेेंगे।