4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर

दीया गिरने से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

- मंदिर गए थे परिवार के लोग

Google source verification

बुरहानपुर. पूजा अर्चना के बाद घर में लगा दीया गिरने से मकान में आग लग गई। परिवार के लोग मंदिर से वापस लौटे तो धुआ निकलता देख शोर मचाया। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई गई। आग की सूचना मिलते ही निगम का फायर बिग्रेड वाहन मौके पर पहुंचा। आगजनी की घटना में एक लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
घटना सुबह 11:30 बजे दाऊदपुरा क्षेत्र की है। वंदना वारुडे ने बताया कि गुडी पड़वा के दिन घर के मकान में पूजा अर्चना कर दीया लगाने के बाद मोहल्ले के मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। घर में कोई नहीं होने के कारण दीया गिरने से आग लग गई। घर की छत पर लगा प्लास्टिक, कीचन के पास रखा सामान सहित फ्रिज, कुलर भी जल गया। घर का दरवाजा खुलते ही आग की लपटें देखकर शोर मचाने पर लोग आग बुझाने के लिए दौड़े। निगम का फायर बिग्रेड वाहन पहुंचने से पहले ही रहवासियों ने आग पर काबू कर लिया था।