निगम अध्यक्ष को प्रेसवार्तामें नहीं किया आमंत्रित, महिला कांग्रेस को कुर्सीसे उठाया
बुरहानपुर. कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का आगाज बुरहानपुर में हो गया। जिला स्तर पर पार्टीकी सर्जरी के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक कुणाल पाटिल, प्रदेश प्रभारी विजय लक्षमी साधो, जिला प्रभारी ग्यारसीलाल रावत, शेख अलीम पहुंचे। जहां वर्तमान अध्यक्ष रिंकु टांक का खासा विरोध दबी आवाज में सुनने को मिला। वन टू वन चर्चा में अधिकांश ने योग्य और नेतृत्व क्षमता वाले को अध्यक्ष चुनने की बात कही। एक दर्जन से अधिक ने तो अध्यक्ष पद की दावेदारी तक पेश कर दी।
कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी को समाप्त करने के लिए दल बुरहानपुर पहुंचा। यहां सभी को मिलकर एक साथ काम करने की सीख दी, लेकिन अध्यक्ष के प्रति खासी नाराजगी देखने को मिली। राजस्थानी भवन में आयोजित सम्मेलन में अजय रघुवंशी गुट, हर्षित ठाकुर गुट और रिंकु टांक गुट अलग अलग गुटों में यहां पहुंचे। वन टू वन चर्चामें रिंकु टांक को अयोग्य अध्यक्ष बताकर सक्रिय, युवा और नेतृत्व क्षमता वाला अध्यक्ष बनाने की बात रखी। बता दे रिंकु टांक के अध्यक्ष बनने के बाद से ही इनका विरोध चल रहा है। पहले तो लंबे समय तक कांग्रेस के दो अलग अलग धरने, ज्ञापन होते रहे, पार्टीआलाकमान के बाद समझाइश मिली तो साथ दिखे लेकिन दूरियां नजर आईं।कार्यक्रम में पूर्वविधायक रविंद्र महाजन, किशोर महाजन, राजनारायणङ्क्षसह पुरणी आदि मौजूद रहे।
महिला अध्यक्ष को कुर्सीसे उठाया
मीडिया से रूबरू होने के दौरान जब खंडवा से कांग्रेस नेता पहुंचे तो मंच पर बैठी महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता भगत को उठा दिया गया। बड़ी बात यह रही की निगम में अध्यक्ष अनिता अमर यादव को यहां की सूचना तक नहीं दी गई। कांग्रेस पदाधिकारियों के सामने कांग्रेस की महिलाओं की अनदेखी के सवाल भी उठे।
रिपोर्ट राहुल गांधी को सौंपेंगे
पर्यवेक्षक कुणाल पाटिल ने कहा कि गांव-गांव में जाकर हर बूथ पर जाकर कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं से उनका विचार, उनके सोच को जान रहे हैं। जानेंगे कहा हमारी चूक हुई है, उसे सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। अध्यक्ष को लेकर जो भी फिडबेक आएगा उसकी पूरी रिपोर्ट राहुल गांधी को सौंपेंगे। इसमें पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी। यहां हम अध्यक्ष बदलने की बात नहीं कर रहे हैं संगठन मजबूती की बात कर रहे हैं। अध्यक्ष बदलेंगे की नहीं यह हमें भी नहीं पता।
एमआईएम पूरे देश में चुनौती है
कुणाल पाटिल ने कहा कि एमआईएम पूरे देश में चुनौती है। क्योंकि यह भाजपा की बी पार्टी है। बता दे कि कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए देशभर में संगठन सृजन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पार्टी जिला स्तर पर बड़े बदलाव करने की योजना बना रही है, जिसमें नए जिला अध्यक्षों का चयन और संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त करना शामिल है।
जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया
कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों के चयन के लिए एक व्यवस्थित प्रक्रिया तय की है। इसके तहत नामों का पैनल, प्रत्येक जिले में ऑब्जर्वर नियुक्त किए है। जिन्हें जिला अध्यक्ष के लिए कम से कम छह नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को सौंपना होगा। इसमें जातिगत समीकरण का ध्यान भी रखा जाएगा। नामों का चयन करते समय जिले के जातिगत समीकरण, विधानसभा सीटों की सामाजिक संरचना और पार्टी की मजबूती को ध्यान में रखा जाएगा।
ब्लॉक, मंडल व बूथ भी बदलेंगे
संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। इसके तहत न केवल जिला अध्यक्षों की नियुक्ति होगी, बल्कि ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर पर भी रिक्त पदों को भरा जाएगा।