16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर
उर्स में गुजरात,राजस्थान,दिल्ली से आए जायरीन,घाघर शरीफ का हुआ आयोजन
Play video

उर्स में गुजरात,राजस्थान,दिल्ली से आए जायरीन,घाघर शरीफ का हुआ आयोजन

बुरहानपुर. सिंधीबस्ती रोड पठानवाड़ी स्थित दादा नजीर मियां दरगाह पर 146 वें उर्स मनाया जा रहा है। सोमवार सुबह लंगर का वितरण होने के साथ रात के समय घाघर शरीफ का आयोजन हुआ। उर्स में शामिल होने के लिए शहर सहित गुजरात, राजस्थान, दिल्ली और यूपी से भी बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह पर पहुंचे। […]

Google source verification

बुरहानपुर. सिंधीबस्ती रोड पठानवाड़ी स्थित दादा नजीर मियां दरगाह पर 146 वें उर्स मनाया जा रहा है। सोमवार सुबह लंगर का वितरण होने के साथ रात के समय घाघर शरीफ का आयोजन हुआ। उर्स में शामिल होने के लिए शहर सहित गुजरात, राजस्थान, दिल्ली और यूपी से भी बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह पर पहुंचे। दरगाह कमेटी के सैयद मुस्तुफा सागर अली ने बताया कि हर साल दादा नजीर मियां दरगाह पर उर्स का आयोजन होता है। दो दिवसीय उर्स के पहले दिन गांधी चौक से संदल निकाला गया जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दरगाह पहुंचा। शाम के समय धार्मिक कार्यक्रम हुए। सोमवार सुबह लंगर का वितरण होने के साथ रात 9 बजे से घाघर शरीफ का आयोजन हआ। मन्नत की घाघर में शरबत भरकर जायरीनों को वितरण की गई। देश में अमन चैन की दुआओं के साथ उर्स का समापन हुआ।