7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर

तिरंगा यात्रा: देशभक्ति का जगाया अलख

- यात्रा

Google source verification

बुरहानपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विशाल तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा दोपहर 3 बजे गणपति मंदिर गणपति नाके से प्रारंभ हुई।
तिरंगा यात्रा भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव महाजन के नेतृत्व मे निकाली गई। वाहन रैली आकर्षण का केंद्र रही घोड़ों ंपर सवार होकर भारत माता, छत्रपति शिवाजी महाराज, रानी लक्ष्मीबाई बाई, मंगल पांडे, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव आदि क्रांतिकारियों की स्वरूप में सवार मनमोहक झांकियां ने तिरंगा यात्रा की शोभा बढ़ाईं।
मिडिया प्रभारी अंकित व्यास ने बताया कि तिरंगा यात्रा गणपति मंदिर में गणपतिजी की पूजन कर प्रारंभ हुई। तिरंगा यात्रा वाहन रैली सिंधीपुरा गेट, बुधवारा, फव्वारा चौक, भाईसाहब की हवेली, पांडूमल चौराहा से होती हुई कमल टॉकीज तिराहा पर समापन हुआ। यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज लधवे, खंडवा.बुरहानपुर लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस, महापौर माधुरी अतुल पटेल, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षवर्धन सिंह चौहान उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा में युवा नेता अमित मिश्राए गजेंद्र पाटिल युवा के साथ पैदल चल देश भक्ति के गीतों पर झूमकर युवाओं के साथ चल रहे थे।