21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंदौली

Chandauli video: ट्रेन छूटने से नाराज दक्षिण भारतीय यात्रियों ने डीडीयू जक्शन पर रेलकर्मियों को बनाया बंधक, देखें वीडियो

चंदौली के डीडीयू जक्शन पर बुधवार की रात ट्रेन छूटने से बराज दक्षिण भारतीय यात्रियों ने चार रेल कर्मियों को बंधक बना लिया। अधिकारियो के काफी प्रयास के बाद यात्री माने और रेलकर्मी उनके कब्जे से मुक्त हुए।

Google source verification

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर ट्रेन छूटने से नाराज दक्षिण भारतीय यात्रियों द्वारा 10 घंटे तक रेल कर्मियों को बंधक बनाए जाने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुचे। घंटो की अनूनय विनय के बाद मामला पटरी पर लौटा। रेल अधिकारीयों द्वारा यात्रियों को सुरक्षित तरीके से वापस भेजने का आश्वासन देने के बाद यात्री माने और बंधक बने चार रेलकर्मी मुक्त हुए। बड़ी बात यह है कि आक्रोशित यात्रियों ने हंगामे के दौरान रेलवे द्वारा दिए गए भोजन और पानी को भी हाथ नहीं लगाया।

जानकारी के अनुसार कर्नाटक के बेंगलुरु से 25 यात्रियों का जत्था तीर्थाटन के लिए वाराणसी आया था। वाराणसी घूमने के बाद यात्री बेंगलुरु जाने के लिए बुधवार की देर शाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचे। जहां पर उनको 12296 संघमित्रा एक्सप्रेस पकड़नी थी। डीडीयू जक्शन पर संघमित्रा एक्सप्रेस के पहुंचने का समय समय रात 11:15pm पर है। लेकिन ट्रेन के तीन घंटे लेट होकर देर रात 2:12am पर डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 3 पर पहुंची। इस दौरान बेंगलुरु जाने वाले यात्री स्लीपर कोच में अपनी सीट पर जाने के लिए कोच की तरफ बढ़े। लेकिन कोच में अधिक भीड़ होने के कारण जत्थे में शामिल 25 यात्रियों में केवल तीन यात्री बोगी के अंदर दाखिल हो पाए। इस दौरान काफी जद्दोजहद के बाद भी 22 यात्री प्लेटफार्म पर ही रह गए और ट्रेन खुल गई। ट्रेन छूटने से नाराज यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया।