30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंदौली
Chandauli video: सड़क पर चलती कार में मस्ती और स्टंट करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
Play video

Chandauli video: सड़क पर चलती कार में मस्ती और स्टंट करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

चंदौली के गौड़िहार इलाके में मुग़लसराय-चकिया मार्ग पर बारिश के दौरान सड़क पर चल रही दो कारो में स्टंट कर रहे युवको का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Santosh Kumar

•

Updated: 1 Jul 2023, 10:54 PM IST

जनपद में लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट होने से मौसम सुहाना हो। रुक रुक कर हो रही बारिश से पहाड़ो में हरिआली दिखने लगी है और पहाड़ी झरनो से पानी भी गिरने लगा है। बदलते मौसम के कारन जिले के पहाड़ी क्षेत्र में सैलानी भी आने लगे है। बारिश और सुहाने मौसम के बीच जान जोखिम में डालकर युवकों की मस्ती और स्टंट भी सामने आने लगा है। ऐसा ही एक मामला सामने तब आया जब कुछ युवकों द्वारा चलती कार में स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

चलती कार पर युवकों द्वारा स्टंट करने का वीडियो सामने आने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गयी। वायरल वीडियो के संबंध में जब जानकारी चकिया कोतवाली को मिली तो उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हरकत में आई चकिया कोतवाली पुलिस ने दोनों चार पहिया वाहनों पर 12-12 हजार का ऑनलाइन चालान कर दिया। चंदौली पुलिस मीडिया सेल द्वारा मामले में कार्यवाई की जानकारी दी गयी। साथ ही ये अपील की गयी की इस प्रकार जान जोखिम में डालकर स्टंट ना करें। अन्यथा चंदौली पुलिस कड़ी कानूनी कार्यवाई करेगी।

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश