स्वच्छता पखवाड़े के तहत पेरम्बूर लोको वर्क्स स्टेशन पेरंबूर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने स्टेशन परिसर में सफाई की। अभियान में महिलाएं और व्यक्ति डेढ़ सौ के लगभग उपस्थित थे। पेरम्बूर लोको वर्क्स स्टेशन के कर्मचारियों को साफ सफाई के प्रति जागरूकता रहने के साथ व्यवहारिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।