14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेन्नई

वाहन चालकों को दिए हेलमेट, बताया क्यों पहनना जरूरी

अणुविभा के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, चेन्नई की ओर से आयोजित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें पहला दिन अनुशासन को समर्पित रहा। राजस्थान पत्रिका के मीडिया पार्टनर में समायोजित उद्बोधन सप्ताह के एक हिस्से के रूप में महानगर क्षेत्र के एलिफेंट गेट स्थित सी-2 पुलिस थाने के यातायात […]

Google source verification

अणुविभा के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, चेन्नई की ओर से आयोजित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें पहला दिन अनुशासन को समर्पित रहा। राजस्थान पत्रिका के मीडिया पार्टनर में समायोजित उद्बोधन सप्ताह के एक हिस्से के रूप में महानगर क्षेत्र के एलिफेंट गेट स्थित सी-2 पुलिस थाने के यातायात पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर वाहन चालकों में जागरूकता के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर रवि, नगर निगम के प्रतिनिधि बालसुब्रमणि और अन्य के सहयोग से दुपहिया वाहन चालकों को अनुशासन सहित सड़क पर वाहन चलाने और सुरक्षा नियमों की पालना करने का आह्वान किया गया। 50 से अधिक वाहन चालक जो बिना हेलमेट गाड़ी चला रहे थे से, अणुव्रत संकल्प पत्र भरवाते हुए हेलमेट प्रदान किए गए और आगे से हेलमेट पहन कर गाड़ी चलाने का कहा गया।