15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेन्नई

नवरात्रि पर होती है गोलू की पूजा

नवरात्रि पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। देशभर में नवरात्रि धूमधाम से मनाई जाती है। इस पर्व को लेकर कई अनूठी परंपराएं भी हैं। दक्षिण भारत में इस पर्व को विशेष तरीके से मनाया जाता है। इस पर्व के अवसर पर लोग घरों में गोलू गुड़िया रखते हैं और उसकी पूजा करते हैं। इन गोलू […]

Google source verification

नवरात्रि पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। देशभर में नवरात्रि धूमधाम से मनाई जाती है। इस पर्व को लेकर कई अनूठी परंपराएं भी हैं। दक्षिण भारत में इस पर्व को विशेष तरीके से मनाया जाता है। इस पर्व के अवसर पर लोग घरों में गोलू गुड़िया रखते हैं और उसकी पूजा करते हैं। इन गोलू को विभिन्न देवी—देवताओं, महापुरुषों और धार्मिक स्थलों के रूप में आकर्षक तरीके से सजाया जाता है। लोग हर साल गोलू के लिए गुड़ियों की खरीदारी करते हैं और उनका संग्रह बढ़ता चला जाता है। माना जाता है कि धार्मिक लीलाओं और धार्मिक स्थलों के दर्शन कराती हैं। ऐसी परंपरा है कि अमावस्या के दिन गोलू गड़िया को प्रदर्शन के लिए रखा जाता है और अगले दिन से लोग दर्शनों के लिए आते हैं। दशमी के दिन गुड़िया को सुला दिया जाता है। मईलापुर में कपालीश्वर मंदिर के निकट रविवार को बिक्री के लिए नवरात्रि गोलू को प्रदर्शित किया गया।