25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेन्नई
VIDEO: तिरुवण्णामलै में भूस्खलन से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
Play video

VIDEO: तिरुवण्णामलै में भूस्खलन से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

Landslide at VOC Nagar, Tiruvannamalai,

Google source verification

तिरुवण्णामलै. चक्रवात फेंगल के चलते हुई भारी बारिश से तमिलनाडु के तिरुवण्णामलै में सोमवार दोपहर को दूसरी बार भूस्खलन हुआ। एक घर पर चट्टान गिरने से एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। पहला भूस्खलन रविवार शाम करीब 4.30 बजे अन्नामलाईयार पहाड़ी की निचली ढलानों पर हुआ। चेन्नई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के विशेषज्ञों की टीम की मदद से बचाव कार्य जारी है। भारी बारिश और पहाड़ी पर एक और चट्टान के गिरने के खतरे के कारण बाधा आ रही है। दूसरा भूस्खलन एक स्थानीय मंदिर के पास हुआ। चक्रवात फेंगल के चलते तमिलनाडु में भारी बारिश हुई है। चक्रवात ने शनिवार शाम को जमीन पर दस्तक दी। इसके दो दिन बाद सोमवार को भी बारिश जारी रही। इसके चलते विलुप्पुरम जिले में बाढ़ आ गई है। पुल बह गए हैं। फसलों को नुकसान पहुंचा है। रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। कृष्णागिरी और धर्मपुरी जिलों के कुछ हिस्सों में भी बाढ़ आई है। सोमवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में कृष्णागिरि के उथंगराई में 50 सेंटीमीटर बारिश हुई।

बड़ी खबरें

View All

चेन्नई

तमिलनाडु