25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेन्नई
VIDEO: सेना ने पुदुचेरी में बचाव अभियान चलाकर 100 नागरिकों को बचाया
Play video

VIDEO: सेना ने पुदुचेरी में बचाव अभियान चलाकर 100 नागरिकों को बचाया

Flood Rescue Operations in Puducherry

Google source verification

पुदुचेरी. चक्रवात फेंजल आने के बाद लगातार बारिश से पुदुचेरी के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण भारतीय सेना बचाव और राहत अभियान चला रही है। सेना के जवानों ने बचाव अभियान के दौरान बाढ़ में फंसे हुए 100 नागरिकों को बचाया है। प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेना नागरिक प्रशासन को हर तरह की सुविधाएं मुहैया करवा रही है। बचाए गए सभी व्यक्तियों को आवश्यक चिकित्सा सहायता, भोजन और पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

सेना ने एक बयान में बताया कि चक्रवात फेंजल के बाद पुदुचेरी के जिला कलेक्टर के बुलावे पर चेन्नई से भारतीय सेना के जवानों को भेजा गया। मेजर अजय सांगवान के नेतृत्व में 70 सदस्यीय राहत एवं बचाव टीम रविवार को सुबह 05:30 बजे पुदुचेरी पहुंची। गंभीर रूप से बाढ़ग्रस्त कृष्णा नगर क्षेत्र में सुबह 06:15 बजे बचाव अभियान शुरू हुआ, जहां पानी का स्तर 5 फीट तक बढ़ गया था। इस टीम ने अटूट समर्पण का परिचय देते हुए 100 फंसे हुए नागरिकों को बचाया है। प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राहत प्रयास जारी हैं।

भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने बताया कि पुदुचेरी में चक्रवात फेंजल के कारण आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी राहत और बचाव अभियान चला रही है। भारतीय सेना इस आपदा के दौरान फंसे हुए लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुदुचेरी में भारतीय सेना का बचाव अभियान जोरों पर है, जिसमें एनडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राज्य बचाव दल के समन्वित प्रयास शामिल हैं। बाढ़ प्रभावित कृष्णानगर और कुबेर नगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में प्रत्येक स्थान से 100 से अधिक व्यक्तियों को सफलतापूर्वक बचाया गया है। जीवा नगर और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में प्रयास जारी हैं।

बड़ी खबरें

View All

चेन्नई

तमिलनाडु