10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेन्नई

VIDEO: दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक वापसी से तमिलनाडु में जश्न, कार्याकर्ताओं ने पटाखे फोडे

दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक वापसी से तमिलनाडु में जश्न, कार्याकर्ताओं ने पटाखे फोडे

Google source verification

चेन्नई. दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। इस चुनाव में 10 साल से दिल्ली में राज करने वाली आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। कुल 70 सीटों में से जहां भाजपा को 48 सीटें मिली हैं, तो आप के खाते में 22 सीटें आई, जबकि तीसरी बार कांग्रेस खाता खोलने में नाकाम रही। इस बीच दिल्ली चुनाव की गूंज तमिलनाडु तक सुनाई दे रही है।

तमिलनाडु भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की नीतियों की जीत है और अब दिल्ली का समुचित विकास होगा तथा विकास की गंगा बहेगी।